गर्मियों के मौसम में दही खाना काफी ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है। लोगों का ऐसा मानना होता है कि दही खाने से शरीर को आंतरिक रूप से ठंडक मिलती है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर को गर्मी के इस मौसम में काफी फायदा पहुंचाते हैं, जिसके चलते गर्मी में हर घर में दही पाया जाता है पर, कई बार ऐसा होता है कि दही जमाने के बाद लोग उसे इस्तेमाल करना भूल जाते हैं। कुछ समय बाद रखा हुआ दही खट्टा होने लगता है। बहुत से लोग खट्टे जही को फेंक देते हैं।

डोसा

स्वादिष्ट डोसा बनाने में खट्टे दही का काफी ज्यादा हाथ होता है। डोसा बनाने के लिए आपको बस चावल का आटा, मेथी दाना और खट्टे दही की जरूरत पड़ेगी। इसको बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मेथी दानों को दही में 3 घंटे के लिए भिगोने के बाद इसका बैटर बना लें। बैटर में खट्टा दही डाल कर इसे अच्छे से मिलाएं और टेस्टी डोसा तैयार करें।

ढोकला

गुजरात का मशहूर ढोकला बनाने के लिए भी आपको खट्टे दही की जरूरत पड़ेगी। इसको बनाने के लिए आपको बस बेसन और दही को मिलाकर बैटर तैयार करना है और इसमें नमक, ईनो और पानी डालना है। इसके बाद विधि के हिसाब से ही ढोकला तैयार करें और अपने घरवालों को खिलाएं।

कढ़ी

चावल के साथ खाई जाने वाली कढ़ी हमेशा खट्टे दही से ही बनाई जाती है। मीठे दही के इस्तेमाल से इसका स्वाद भी बराबर नहीं आता। अगर आपके पास ज्यादा मात्रा में दही है तो आप कढ़ी बनाकर सभी का दिल जीत सकती हैं।

इडली

डोसा की तरह ही आप घर पर खट्टे दही के इस्तेमाल से स्वादिष्ट इडली तैयार कर सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। आप इससे सूजी की इडली भी बना सकती हैं।

कुलचा और भटूरा

दिल्ली के मशहूर छोले कुलचे के कुचले और भटूरे तैयार करने के लिए आपको खट्टे दही की जरूरत पड़ेगी। दोनो चीजों में खमीर उठाने के लिए खट्टे दही का इस्तेमाल किया जाता है।

दही के आलू

ये सब्जी उत्तर प्रदेश के लोग काफी चाव से खाते हैं। दही के आलू खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। अगर आपके पास दही ज्यादा है तो आप दही के आलू बना सकती हैं।