सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी करेंगी वृक्ष मित्रों का सम्मान
हरदा/ वृक्ष प्रकृति के न केवल जीवंत प्रमाण है बल्कि जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण इकाइयों में से एक है .वृक्ष नहीं होंगे तो पृथ्वी पर जीवन नहीं होगा. पृथ्वी पर जीवन नहीं होगा तो वृक्ष भी नहीं होंगे. वृक्ष जीवन के लिए सबसे आवश्यक मिट्टी का संरक्षण ,प्राण वायु ऑक्सीजन का विसर्जन, और हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग कर प्रकृति और पर्यावरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं. पेड़ों की घटती संख्या जीवन के लिए अत्यंत चिंता का विषय है। आवश्यक है कि हम लगे हुए पेड़ों को बचाएं और वैकल्पिक पौधारोपण करें इसी तारतम्य में ब्राह्मण समाज हरदा के नवाचार मैं वृक्ष मित्रों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने हेतु प्रति शनिवार वृक्ष मित्रों का सम्मान किया जाएगा जानकारी देते हुए ब्राह्मण समाज मीडिया प्रभारी गोपाल शुक्ला ने बताया कि पौधारोपण से लेकर वृक्ष बनने तक अपना तन मन धन एवं समय देकर पौधों की सेवा करने वाले वृक्ष मित्रों का सम्मान किया जाएगा सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी संस्थापक अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने समिति गठित कर जिले के वृक्ष मित्रों का समिति के माध्यम से चयन किया जाएगा समिति में श्रीमती ज्योति तिवारी पंडित राजेश जोशी पंडित हरिनारायण जोशी एवं श्रीमती कीर्ति तिवारी रहेगी ।
प्रति शनिवार चयनित वृक्ष मित्रों का सम्मान किया जाएगा। इसके उद्देश्य को स्पस्ट करते हुए कहा की पौधरोपण तो हम बड़ी संख्या मे करते है लेकिन पौधे देखभाल के अभाव में नष्ट हो जाते हैं जिससे हमारा जीवन और दिनचर्या प्रभावित होते हैं हमारा कर्तव्य है कि नए पौधे लगाकर हम पौधों की चिंता करने वाले लोगों के प्रति कृतग्यता और सम्मान व्यक्त करें
Bijapur Rural Bus Service: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तृतीय चरण में बीजापुर को दो नई बस सेवाओं की सौगात
Indore Car Scam: किराए की कारों की हेरा-फेरी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 24 लग्जरी कारें जब्त
Raipur Auto Expo 2026: संडे-मंडे धमाकेदार इवेंट्स, वाहनों की बिक्री में नया रिकॉर्ड संभव
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत, तापमान में बढ़ोतरी के आसार
रविवार की सुबह फ्यूल अपडेट: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? घूमने जाने से पहले देख लें पूरी लिस्ट
अगर आज है शादी की ज्वैलरी खरीदने का प्लान, तो पहले जान लें सोने का ताजा भाव, वरना होगा नुकसान