पर्यावरण कार्यों में ब्राह्मण समाज निभाएगा सक्रिय भूमिका-रजनीश शर्मा
शब्द सारांश
हरदा। ब्राह्मण समाज हरदा के नवाचार मे वृक्ष मित्रों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने हेतु प्रति शनिवार वृक्ष मित्रों का सम्मान किया गया जानकारी देते हुए ब्राह्मण समाज मीडिया प्रभारी गोपाल शुक्ला ने बताया कि पौधारोपण से लेकर वृक्ष बनने तक अपना तन मन धन एवं समय देकर पौधों की सेवा करने वाले वृक्ष मित्रों का सम्मान किया गया जिसमे आज पर्यावरण प्रेमी गौरीशंकर मुकाती का सम्मान किया गया उनके द्वारा आगामी 5 वर्षों के लिए नर्मदा कछार पर 50 करोड़ पौधे का रोपण कियाजाने का लक्ष्य रखा गया श्री मुकाती ने वर्तमान मे पर्यावरण और खानपान की स्थिति बिगड़ती स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यदि हम सामाजिक रूप से सचेत नहीं हुए तो आने वाला समय हमारी पीढ़ी के लिए दुखदाई होता उनके द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट के विषय में भी बताते हुए कहा कि वह पर्यावरण के साथ-साथ उसे रोजगार के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयास कियागए हैं जिसे विश्व के कई देशों द्वारा सराय गया संगठन के संरक्षक अशोक पारासर कैलाश चतुर्वेदी प्रवीण काशिव ओमप्रकाश पाराशर ने स्मृति चिन्ह श्रीफल देकर सम्मान किया सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी संस्थापक अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने पर्यावरण कार्यों को लेकर विश्वास दिलाते हुए कहा की उनकी मुहीम मे ब्रह्मण समाज पूरी तरह सक्रिय भूमिका निभाएगा सम्मान मे संगठन सचिव उदय बेलापुरक राजेश दुबे विपिन दुबे नीलेश शुक्ला अतुल जोशी उपस्थित थे आभार राजेश जोशी ने किया
पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार दानिया शाह के पति ने 5वीं शादी रचा हड़कंप
ईरानी नाविकों की भारत से सुरक्षित वापसी, अमेरिका के बीच तनाव के दौरान दी थी पनाह
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, विनोद तिवारी को विवादित बयान पर पकड़ा
दर्दनाक हादसा टला, लिफ्ट में फंसे बच्चे के हाथ को लोगों ने बचाया
गोमांस तस्करी केस में असलम कुरैशी की जमानत अर्जी खारिज
Bhopal से Khajuraho जा रही महामना एक्सप्रेस के कोच से धुआं, यात्री सुरक्षित