बारिश का मौसम किसे पसंद नहीं होता। अब जब भीषण गर्मी के बाद बारिश का मौसम आ गया है, तो लोग इस मौसम का जमकर आनंद ले रहे हैं। लोग घूमने जा रहे हैं, स्वादिष्ट पकवान खा रहे हैं। बरसात का मौसम ऐसा होता है कि तरह-तरह की चीजें खाने का मन करता है, पर बाहर का खाना आपकी तबियत बिगाड़ सकता है। ऐसे में महिलाएं इस मौसम में घर पर ही हर पकवान बनाने की कोशिश करती हैं।ये सभी पकवान दाल से बने होंगे तो इसे खाने से आपके परिवार और आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती। इन सभी चीजों को बनाना बेहद आसान होगा, आप आसानी से पकवानों को बनाकर बारिश का लुफ्त उठा सकती हैं।

मूंग दाल का डोसा

अगर आप चाहें तो अपने घरवालों के लिए मूंग डाल का डोसा बना सकती हैें। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। ये काफी हेल्दी होता है। इसे आप हरे धनिए की चटनी के साथ परोसेंगी तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।

मूंग दाल का ढोकला

अगर आपको ढोकला पसंद है तो आप मूंग दाल ढोकला बना सकती हैं। ये एक बेहद ही स्वादिष्ट और पौष्टिक ढोकला है जिसे साबुत मूंग, हर्ब्स और कुछ मसालों से बनाया जाता है।

मेदू वड़ा

मेदू वड़ा के बारे में तो हर कोई जानता है कि ये साउथ की लोकप्रिय और मशहूर डिश है। इसे आप सांभर, चटनी, दही समेत किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं।

दाल वड़ा

अगर आप चाहें तो चना दाल वड़ा को ट्राई कर सकती हैं। इसको सुबह या शाम के नाश्ते में परोसा जा सकता है।

चना दाल के पकौड़े

ये पकौड़े खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है। अगर आप चाहें तो अपने घर पर आसानी से बना सकती हैं।