चलती बाइक पर युवक ने किया खतरनाक स्टंट, पुलिस ने काटा चालान
भिलाई ।जिले में बाइक स्टंटबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मरोदा ओवर ब्रिज के आगे व्यस्ततम मार्ग पर एक युवक को सीट पर खड़े होकर बाइक चलाना भारी पड़ गया। युवक का स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर वीडियो पहुंचा और वीडियो के आधार पर वाहन के चालक की पहचान हुई। यातायात पुलिस ने स्टंटबाज युवक पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का चालान काट दिया है।यातायात डीएसपी सतीष ठाकुर ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को हेल्पलाइन नंबर पर युवक के स्टंट का वीडियो मिला जो कि काफी खतरनाक था। इस वीडियो में दोपहिया वाहन चालक के वाहन की पहचान की गई। न्यायालय द्वारा उस पर छह हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।वहीं युवक को यातायात मुख्यालय में बुलाया गया और उसके बाद उसका वाहन जब्त किया गया। पकड़े गए युवक ने वाहन चालकों को समझाइश देकर छोड़ दिया। यातायात पुलिस ने बाइक पर स्टंटबाजी करने वालों लापरवाही से दूर रहने की अपील की है।
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान