मेक्सिको । मेक्सिको में एक शख्स को छेड़खानी करने के दौरान बार से बाहर ‎निकाला तो उसने बार में ही आग लगा दी। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। आग लगने से 11 लोगों की जलकर मौत हो गई, जब‎कि चार जाख्मी लोगों का अस्पताल में इजाल चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक शख्स को बार में महिला से दुर्व्यवहार करने के लिए बार से बाहर निकाला गया था। वह वापस आया और पूरे बार में ही आग लगा दी। पु‎लिस के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगजनी का यह मामला संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा से लगे मेक्सिको के उत्तरी राज्य सोनोरा के सैन लुइस रियो कोलोराडो शहर में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हुआ। सोनोरा के राज्य अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि बार में हुई आगजनी में 7 पुरुषों और 4 महिलाओं की जलने और दम घुटने से मौत हो गई। चार अन्य घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालां‎कि हमलावर को महिलाओं के साथ असम्मानजनक व्यवहार करने के लिए बार से बाहर निकाला गया था- फिर वापस आकर उसने बार में आग लगा दी। शख्स ने बार पर कोई ज्वलंत वस्तु फेंकी, संभवत: वह मोलोटोव कॉकटेल था। राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो रोमुलो सालास ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मृत महिलाओं में से एक अमेरिकी नागरिक भी ​शामिल है। संभवतः दोहरी मैक्सिकन और अमेरिकन नागरिकता वाली महिला, और एक अन्य पीड़िता केवल 17 साल की थी, इस घटना में मारे गए हैं। शहर के मेयर सैंटोस गोंजालेज ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि संदिग्ध पुरुष अत्यधिक नशे में था, और वहां महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार करने के कारण उसे बार से बाहर निकाल दिया गया था।