बांग्लादेश में फिर हिंसा, 50 घायल
ढाका। बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा हुई। रविवार देर रात होमगार्ड (अंसार ग्रुप) और स्टूडेंट के बीच झड़प हो गई। द डेली स्टार के मुताबिक झड़प में 50 लोग घायल हुए हैं। दरअसल अंसार ग्रुप पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहा था। अंसार ग्रुप एक पारामिलिट्री फोर्स है। अंसार ग्रुप की मांग है कि उनकी नौकरियों को स्थायी किया जाए। अंसार ग्रुप के कई सदस्य सचिवालय पहुंच गए। उन्होंने गेट बंद कर दिया। किसी भी सरकारी अधिकारी को बाहर आने नहीं दिया। अंतरिम सरकार में मंत्री नाहिद इस्लाम और स्टूडेंट संगठन के कुछ सदस्य भी अंदर कैद हो गए। उन्होंने फेसबुक के जरिए सैकड़ों छात्रों से सचिवालय आने की अपील की।
ममता बनर्जी की पार्टी पर बीजेपी की कार्रवाई, अमित शाह करेंगे चार्जशीट जारी
अचानक डाउन हुआ X, यूजर्स बोले- न खुल रहा ऐप, न दिख रही पोस्ट्स
फरार कैदी की तलाश में पुलिस ने तेज की कार्रवाई
वाहन चालकों से जबरन वसूली की शिकायत पर कार्रवाई
महिला के साथ दुर्व्यवहार मामले में न्यायालय का कड़ा रुख
युद्ध विराम से इनकार का असर: क्रूड ऑयल फिर महंगा, दुनिया पर दबाव