सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
5000 Me Ghumne Wali Offbeat Jagah: बजट और कम छुट्टियों में जब लोग सफर पर जाना चाहते हैं तो सबसे पहले उन्हें ऋषिकेश, मसूरी या मनाली जैसी जगहें याद आती हैं। हालांकि ज्यादातर पर्यटकों के आने से ये जगहें अत्यधिक भीड़ भाड़ वाली बन चुकी हैं। साथ ही वीकेंड ट्रिप करने वाले हर बार ऋषिकेश और मसूरी घूम-घूमकर बोर हो जाते हैं। इस बार वीकेंड ट्रिप के लिए कुछ नया आजमाएं।
भारत में कई ऐसी खूबसूरत और शांत जगहें हैं जहां आप 5000 रुपये के अंदर शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा भीड़ के। बजट में ट्रिप प्लान करने करने के लिए लोकल बस या ट्रेन से यात्रा करें। होटल की जगह होम स्टे और हाॅस्टल चुनें। स्थानीय खाना खाएं, ये कम खर्चीले हो सकते हैं। ऑफ सीजन में जाएं या मिड वीक में घूमने जाएं। इसके अलावा पहले से बुकिंग करें। ग्रुप में जाएं तो खर्च और कम हो जाएगा और हल्का सामान रखें।
यहां कम बजट वाले ऑफबीट जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप सफर के लिए जा सकते हैं।
कसौली
कसौली हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय और छोटा सा हिल स्टेशन है। सोलन जिले में स्थित इस हिल स्टेशन की दूरी दिल्ली से लगभग 300 किमी है। चंडीगढ़ से कसौली 60 से 65 किमी दूर है। यहां देवदार के घने जंगल, शांत माहौल और ब्रिटिश काल की वास्तुकला पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। दिल्ली से बस या ट्रेन से कसौली का सफर किया जा सकता है। ठहरने के लिए सस्ते होटल और होम स्टे 500 से 800 रुपये में मिल सकते हैं। लगभग 4000 से 5000 रुपये में कसौली घूमने जा सकते हैं।
लैंसडाउन
लैंसडाउन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह शांत हिल स्टेशन देवदार और ओक के जंगलों से घिरा हुआ है। यह जगह कोटद्वार से लगभग 45 किमी दूर है। यहां का वातावरण शांत है और कम पर्यटन आते हैं। लैंसडाउन में सस्ते होमस्टे आसानी से मिलते हैं। लगभग 3000 से 4500 रुपये में लैंसडाउन घूमने जा सकते हैं।
चोपता
चोपता को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यह एक बेहद खूबसूरत और छोटा सा गांव है, जो कि रुद्रप्रयाग जिले में गढ़वाल हिमालय में स्थित है। यहां आप ट्रेकिंग के लिए जा सकते हैं। चोपता कैंपिंग के सस्ते विकल्पों में से एक है। 4000 से 5000 रुपये जेब में रखकर वीकेंड ट्रिप पर चोपता जा सकते हैं।
मैक्लोडगंज
मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला के पास स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह स्थान तिब्बती संस्कृति, बौद्ध मठों और दलाई लामा के निवास स्थान के कारण लोकप्रिय है, जिसे लिटिल ल्हासा के नाम से भी जाना जाता है। मैकलोडगंज धर्मशाला से 10 किमी दूर है। यहां आप तिब्बती कल्चर और शानदार व्यू का आनंद ले सकते हैं। कैफे और बजट होटल्स की भरमार है।
टिहरी
उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में टिहरी जिला है। भागीरथी नदी के तट पर स्थित टिहरी में विशाल कृत्रिम झील टिहरी झील है, जो पर्यटन और वाटर स्पोर्ट्स का मुख्य केंद्र है। कम भीड़ और ज्यादा शांति के बीच सस्ते वाटर स्पोर्ट्स विकल्प हैं। 3000 से 5000 रुपये में टिहरी घूमने जा सकते हैं।
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट