पीडब्ल्यूडी दफ्तर में लोकायुक्त का छापा, लेखा लिपिक को 7 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
शब्द सारांश
नर्मदापुरम/ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीक्षण यंत्री कार्यालय में लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए एक सीनियर क्लर्क को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी क्लर्क पवन सिंह सक्सेना को ठेकेदार से 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
ठेकेदार अवधेश कुमार पटेल से एक बिल पास कराने के एवज में क्लर्क ने कुल 12 हजार रुपए की मांग की थी। ठेकेदार ने इस संबंध में लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर से शिकायत की, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। करीब 2 बजे लोकायुक्त की टीम ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय स्थित संभागीय लेखा कक्ष में दबिश दी। जैसे ही क्लर्क ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई होते ही दफ्तर में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त डीएसपी आरके सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान ऑफिस में अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। टीम अब क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
डॉ. मोहन यादव बोले—रेल दोहरीकरण से विकास को मिलेगी रफ्तार
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत लाइसेंस अवधि खत्म होने से पहले बिक्री बढ़ाने की कवायद
एलएनसीटी युनिवर्सिटी में 'युवा संसद प्रतियोगिता' का आयोजन