स्वस्थ और सक्रीय रहने के लिए फिजियाथैरेपी अत्यंत कारगर - संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा
विश्व फिजियोथैरेपी दिवस अवसर पर जिला चिकित्सालय हरदा में विशेष शिविर का हुआ आयोजन
शब्द सारांश हरदा
हरदा । स्वस्थ्य और सक्रीय रहने के लिए अन्य चिकित्सा पद्वतियों की तरह ही फिजियोथैरेपी भी अत्यंत कारगर है, मैं स्वयं बिगत देढ़ वर्ष से नियमित जिला चिकित्सालय हरदा के फिज़ियोथैरेपी सेवाएं ले रही हॅू । यह बात हरदा जिले की संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा ने विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय विशेष शिविर के शुभारंभ अवसर पर कही । उन्होने कहा कि फिजियोथेरेपी दर्द को कम करने, चोटों से उबरने और गतिशीलता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। यह केवल खिलाड़ियों के लिए नहीं है, बल्कि यह हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है, चाहे वे पुरानी बीमारियों से पीड़ित हों, सर्जरी से ठीक हो रहे हों, या अपनी शारीरिक फिटनेस को बनाए रखना चाहते हों।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी.सिंह ने बताया कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य फिजियोथेरेपी के महत्व को आमजन से साझा करना और लोगों को इसके लाभों के प्रति जागरूक करना है। फिजियोथेरेपी के लाभ को समझते हुए अपने जीवन में उतारें और एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली अपना सकें। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र ठाकुर एवं डॉ. मनीराम उईके ने फिजियाथैरेपी के बारे में बताया और प्रतिदिन की दिनचर्या में इसे कैसे शामिल किया जा सकता है उसकी जानकारी दी । शिविर में आए 76 हितग्राहियों की स्क्रीनिंग की गई, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ पूजा मुकाती एवं डॉ अस्पाक द्वारा 52 हितग्राहियों की फिजियोथैरेपी की गई । शिविर में आए वृद्वजनों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया । डॉ राजेश सतीजा, डॉ गंभीर पटेल, डॉ. युवराज गोहिल शिविर मंे आए लोगों की स्क्रीनिंग कर परामर्श प्रदान किया । इस दौरान दीक्षा काशिव, अंकित सिंह, आशीष साकल्ले, पारूल काशिव, नीरज मालवीय, विकास राजपूत, अर्जुन बंशकार आदि ने शिविर प्रबंधन में सहयोग प्रदान किया ।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
डॉ. मोहन यादव बोले—रेल दोहरीकरण से विकास को मिलेगी रफ्तार
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत लाइसेंस अवधि खत्म होने से पहले बिक्री बढ़ाने की कवायद
एलएनसीटी युनिवर्सिटी में 'युवा संसद प्रतियोगिता' का आयोजन