जनजातीय अंचल के स्कूली बच्चों ने स्वच्छ जल की महत्ता को समझा
भोपाल : नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेव्हलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) एशियन डेव्हलपमेंट के सहयोग से प्रदेश में जल-प्रदाय योजनाओं पर कार्य कर रही है। इसी के साथ एमपीयूडीसी योजना क्षेत्र में स्वच्छ जल की महत्ता के संबंध में जन-जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है।
एमपीयूडीसी ने बालाघाट जिले के जनजातीय अंचल के बैहर और मलाजखण्ड में पीएमगर्ल्स् स्कूल और उत्कृष्ट विद्यालय में जल-ऑडिट कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बच्चों को शुद्ध जल के फायदे और दूषित पानी से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गयी। बच्चों को जल-संरक्षण के लिये प्रेरित किया गया। दोनों स्कूलों में बच्चों की जल-ऑडिट टीम भी बनायी गयी। इन कार्यक्रमों में 700 छात्रों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। सामुदायिक विकास अधिकारी सुअपराजिता मिश्रा और उपयंत्री अंकित सिंह ने बच्चों को क्षेत्र में संचालित जल-प्रदाय योजना कार्य-प्रणाली की जानकारी दी। बच्चों को पानी के रिसाव और अपव्यय के प्रति जागरूक रहने की भी समझाइश दी गयी।
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा