नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मणिपुर हिंसा का ज्रिक कर संसद में कुछ ऐसा कहा कि हंगामा मच गया। सत्तापक्ष की तरफ से पहले किरेन रिजिजू फिर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा। दरअसल राहुल ने कहा कि इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं, हिंदुस्तान को मणिपुर ने मारा है। हिंदुस्तान का कत्ल किया है... इतना सुनते ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें टोका। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने बुधवार को सदन में जो बातें कही हैं, बहुत ही गंभीर बात की है। मैं उनसे एक सवाल पूछना चाहता हूं कि 7 दशक से ज्यादा शासन कांग्रेस पार्टी का रहा...राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। कई सदस्य वेल में आ गए। स्पीकर ने उन्हें शांत किया। राहुल ने कहा कि भारत एक आवाज है, भारत हमारी जनता की आवाज है दिल की आवाज है उस आवाज की हत्या अपने मणिपुर ने की है। इसका मतलब भारत माता की हत्या अपने मणिपुर में की। आप देशद्रोही हो, आप देशभक्त नहीं हैं। मैं आदर से बोल रहा हूं, एक मेरी मां यहां बैठी है, आपने दूसरी मां को वहां मणिपुर में मारा है। पहले अपने मणिपुर में केरोसिन फेंका और चिंगारी लगा दी और अब आप हरियाणा में कर रहे हो। आप पूरे देश में भारत माता की हत्या कर रहे हो। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की सेना एक दिन में मणिपुर में शांति ला सकती है, आप उसका प्रयोग नहीं कर रहे हो। अगर मोदी जी हिंदुस्तान की आवाज नहीं सुनते हैं, वह देश के दिल की आवाज सुनते हैं तब किसकी सुनते हैं, दो लोगों की सुनते हैं। स्पीकर ने कई बार राहुल को रोका लेकिन वह नहीं रुके। माननीय सदस्य यह आपका गलत तरीका है, इस तरह का व्यवहार मत कीजिए... स्पीकर ने राहुल को टोका। राहुल ने कहा कि रावण दो लोगों की सुनता मेघनाद और कुंभकर्ण। वैसे ही नरेंद्र मोदी दो लोगों की सुनते हैं, अमित शाह और अडानी की। लंका को नहीं जलाया था, लंका को रावण के अहंकार ने जलाया था।
इसके पहले राहुल ने अहंकार और नफरत की बात कर कहा कि कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया, हमारे प्रधानमंत्री आज तक नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मैंने मणिपुर शब्द प्रयोग किया मगर आज की सच्चाई यह है कि मणिपुर नहीं बचा है। मणिपुर को आपने दो भाग में बांटकर तोड़ दिया है। मैंने मणिपुर में रिलीफ कैंप में महिलाओं से बात की... इतने में सत्तापक्ष के सदस्य खड़े हो गए। दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया। राहुल ने कहा कि वहां मैंने महिलाओं, बच्चों से बात की, जो हमारे पीएम ने आज तक नहीं किया। 

आप देशप्रेमी नहीं देशद्रोही......मणिपुर में भारत माता की हत्या की 
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चल रही चर्चा पर बुधवार को कांग्रेस की तरफ से पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चर्चा की शुरुआत की है। राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर सबसे पहले कहा कि मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने मुझे (लोकसभा सदस्य के रूप में) बहाल किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा अध्यक्ष महोदय सबसे पहले मैं आपको मुझे लोकसभा के सांसद के रूप में बहाल करने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भाजपा पर हमला कर कहा आप देशप्रेमी नहीं देशद्रोही हो आपने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है। न केवल मणिपुर बल्कि उन्होंने भारत को मार डाला। उनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं, बल्कि मणिपुर में भारत माता को मार डाला है।