नई दिल्‍ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिमलिपाल नेशनल पार्क का दौरा किया। मयूरभंज दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति ने संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू को उनके जन्म स्थान डंडाबोश गांव में उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। ओडिशा सरकार ने पंडित रघुनाथ मुर्मू स्मारक के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है।