छह संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा है कि मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण में प्रदेश के छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जायेगा।
राजन ने बताया कि सभी छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक 63.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र क्र.-11 सीधी में 51.24 प्रतिशत, क्र.-12 शहडोल में 59.91 प्रतिशत, क्र.-13 जबलपुर में 56.74 प्रतिशत, क्र.-14 मंडला में 68.31 प्रतिशत, क्र.-15 बालाघाट में 71.08 प्रतिशत एवं क्र.-16 छिंदवाड़ा में 73.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राजन ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।
भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों पर लगी लंबी लाइन
हालात बिगड़ने पर प्रशासन सख्त, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
बिजली की मांग में इजाफा: फरवरी में 2% बढ़ी खपत, 133 अरब यूनिट पार
ट्रंप प्रशासन पर कानूनी हमला: एंथ्रोपिक ने पेंटागन के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी
सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार: चांदी ₹9250 उछली, सोना ₹1.62 लाख पहुंचा