दहेज में पॉच लाख के लिये नव विवाहिता प्रताड़ित
भोपाल। अवधपुरी पुलिस ने नववहिवाहिता की शिकायत पर दहेज में पांच लाख की मांग को लेकर पति सहित तीन के खिलाफ सास और ननद के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। थाना पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय वर्षा निमजे ने अपनी शिकायत में बताया की वह मूलतः उज्जैन की रहने वाली है। फिलहाल अवधपुरी स्थित तुलसी विहार के एक हॉस्टल में रह रही है। उसकी शादी 12 जून 2022 को तुलसी विहार फेस-2 में रहने वाले धवल कोष्टा से हुई थी। उसका पति प्रायवेट जॉब करता है। आरोप है, कि शादी के थोड़े समय बाद ही पति सहित सास गीमा कोष्टा और ननद श्रैया कोष्टा उससे पांच लाख की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपियो द्वारा उसे मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। तंग आकर नवविवाहिता थाने जा पहुंची, पुलिस ने जॉच के बाद तीनो के खिलाफ दहेज एक्ट सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
PWD में भ्रष्टाचार का मामला, महिला कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
किस्मत ने दिया धोखा: दो बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में हार झेलने वाले देश
किले में नारेबाजी और रील बनाना पड़ा भारी, चार युवक गिरफ्तार
बल्लेबाजी के ‘भगवान’ और गेंदबाजी का ‘जादूगर’: जसप्रीत बुमराह–सचिन तेंदुलकर की दिलचस्प तुलना
गेहूं खरीदी से पहले किसानों की मुश्किल बढ़ी: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर सवाल, कमलनाथ का सीएम मोहन यादव को पत्र
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का पोस्टर इंटरनेट पर वायरल, फैंस कर रहे जमकर तारीफ