मां के गुरु भाई ने नाबालिग बेटी से की अश्लील छेड़छाड़
भोपाल। अशोका गार्डन थाना इलाके में स्कूली छात्रा के साथ अशलील छेड़छाड़ किये जाने की घटना प्रकाश में आई है। बताया गया है कि नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पीड़ीता की मॉ ने एक महीना पहले ही अपना गुरु भाई बनाया था। इसके चलते वह उसके घर आने-जाने लगा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय छात्रा ने मां के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की वह रूप नगर में रहती है, और दसवी कक्षा में पढ़ाई कर रही है। आरोपी सूनील स्वामी उसकी मां का गुरु भाई है। जिससे उसकी पहचान एक महीने पहले हुई थी। मॉ द्वारा गुरु भाई बनाने के बाद वह उसके घर आने जाने लगा था। आरोप है कि 17 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे छात्रा घर पर अकेली थी। उसी समय आरोपी सूनील ने आकर दरवाजा खुलवाया। पीड़िता को घर पर अकेला पाकर उसकी नीयत खराब हो गई और उसने किशोरी को पकड़कर अशलील हरकते करनी शुरु कर दी। अपने बचाव में छात्रा ने शोर मचाया जिससे घबराकर आरोपी वहॉ से भाग गया। बाद में मां के आने पर छात्रा ने आरोपी की सारी करतूत उसे बताई। पुलिस ने छेड़छाड, पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
शिक्षिका के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्कूल में लगाया ताला
मोहन कैबिनेट ने दी किसानों को बड़ी सौगात, गेहूं-उड़द पर बोनस का ऐलान
सुप्रीम कोर्ट ने FIR पर लगाई रोक, आरिफ मसूद को राहत
टी20 विश्वकप 2026 का पूरा हिसाब: सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप, सबसे ज्यादा छक्के और बुमराह का कमाल
धान नुकसान को लेकर विपक्ष का सदन में जोरदार विरोध
भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों पर लगी लंबी लाइन