भोपाल। कमला नगर थाना पुलिस ने विधवा महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। महिला के तीन बच्चे है, और उसके पति की मौत हो चुकी है। आरेपी ने पहले उसके साथ जर्बदस्ती की थी। लेकिन बाद मे वह महिला पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। पीड़ीता के इंकार करने पर वो उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। परेशान होकर महिला थाने जा पहुंची। कमला नगर पलिस के अनुसार 38 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया की वह एमपी नगर इलाके में रहती है। कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है, ओर वह अपने तीन बच्चों के साथ रहते हुए घरों में साफ-सफाई का काम करती है। करीब तीन साल पहले वहॉट्सएप पर उसकी पहचान सचिन सोलंकी नाम के युवक से हो गई थी। कई दिनो की चैटिंग के बाद इस साल की शुरूआत में उसकी सचिन से मुलाकात हुई। नजदीकियां बढ़ीने पर मई के महीने में सचिन उसे राहुल नगर स्थित अपने घर ले गया और वहां उसने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करने लगा। बीते दिनों सचिन ने महिला
को शादी करने का प्रस्ताव दिया। महिला का कहना था कि उसके बच्चे बड़े-बड़े है, वह शादी नहीं कर सकती। इस पर सचिन ने धमकी दी कि अगर महिला ने उससे शादी नहीं की तो वह उसे बदनाम कर देगा। और बीते कई दिनों से वो महिला को परेशान करने लगा। तगं आकर थाने पहुंची महिला की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।