बेंगलुरु । मैंगलोर सिटी दक्षिण कन्नड़ जिले में एक विधानसभा क्षेत्र है। बता दें कि यह एक सामान्य निर्वाचन क्षेत्र है। इस सीट को शहरी सीट के रूप में वर्गीकृत किया है। इस निर्वाचन क्षेत्र में जेडीएस, कांग्रेस, बीजेपी और नवागंतुक आप के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। 
इस सीट से जेडीएस ने सुमति एस हेगड़े को चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने इस सीट से जॉन रिचर्ड लोबो पर दांव लगाया है। बीजेपी ने सीट पर वेदव्यास कामथ को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं आप ने संतोष कामथ को इस सीट से उतारा है। साल 2018 में अगर वोटरों की संख्या की बात करे तब मैंगलोर सिटी साउथ सीट पर कुल 2,40,092 वोटर थे। जिसमें 1,15,073 पुरुष, 1,24,963 महिलाएं और 56 थर्ड जेंडर वोटर थे। साल 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी से डी वेदव्यास कामथ और कांग्रेस के जॉन रिचर्ड लोबो में कड़ा मुकाबला हुआ था। इस चुनाव में कामथ ने जॉन रिचर्ड लोबो के खिलाफ 16,075 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। 
कांग्रेस के लोबो 2018 के विधानसभा चुनाव में 43 फीसदी वोट हासिल किए। वहीं अगर साल 2013 के चुनावों की बात करें तब कांग्रेस के लोबो ने भाजपा के एन योगीश भट को शिकस्त देकर 12,275 मतों के अंतर से सीट जीत दर्ज की थी। मैंगलोर सिटी साउथ दक्षिण कन्नड़ लोकसभा सीट का हिस्सा है। हालांकि इस विधानसभा चुनाव के दौरान भी यहां पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।