सामग्री :

5 बादाम
2 अल्फांसो आम
15 ग्राम ओट्स
110 मिली दूध
160 मिली दही
30 ग्राम चीनी या शहद

विधि :

सबसे पहले आम को छीलकर टुकड़ों में काटकर एक तरफ अलग रख दें।

अब एक बर्तन में दूध गर्म करें और फिर इसमें ओट्स डालकर कुछ मिनट तक पकाएं।

इसके बाद गैस बंद कर दें और फिर इसमें चीनी या शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

अब इस मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने अलग रख दें।

इसके बाद बादाम को ब्लेंडर में दरदरा पीस लें।

अंत में आम, ओट्स, बादाम, चीनी और दही को एक साथ मिलाकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें।

अब इस एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें और फिर ठंडा-ठंडा सर्व करें।