तेज चिलचिलाती गर्मी के बाद बारिश लोगों की जिदंगी में राहत लेकर आई है। वैसे तो बारिश के इस मौसम में लोगों को घूमना काफी पसंद होता है, पर जगह-जगह हो रहे जलभराव की वजह के कई जगहों के लोग अपने घरों से बाहर नहीं जा पा रहे। अगर आप घर बैठे-बैठे इस मौसम का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो घर पर कुछ स्वादिष्ट पकवान बनाकर खा सकते हैं। वैसे तो लोग बारिश में सिर्फ पकोड़े बनाना पसंद करते हैं, पर कई खाने के पकवान ऐसे हैं, जो पकोड़े से भी ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं।

मोमो

आजकल लोगों को मोमो खाना बेहद पसंद है। इसे बनाना भी काफी आसान है। अगर आप कुछ हेल्दी खाना चाहती हैं तो मोमो बनाते वक्त मैदा की बजाय आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। बारिश के मौसम में गर्म मोमो खाने से मौसम का मजा कई गुना बढ़ जाएगा।

पाव भाजी

ये एक ऐसी डिश है, जिसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आप इसे ऑनलाइन मंगावएंगे तो पाव ठंडे हो जाएंगे। ऐसे में घर पर ही गर्म पावभाजी बनाकर अपने घर वालों को खिलाएं।

वड़ा पाव

महाराष्ट्र के कोने-कोने में पाए जाने वाला वड़ा पाव खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। बारिश में वड़ा पाव काफी टेस्टी लगता है।

पोटैटो फ्राई

खाने में पोटैटो फ्राई काफी ज्यादा अच्छी लगते हैं। ये बच्चों को तो काफी पसंद होती है। बारिश के मौसम में चाय के साथ पोटैटो फ्राई जरूर बनाएं।

स्वीट कॉर्न मसाला

कॉर्न खाना हर किसी को पसंद होता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसको खाने से आपके मुंह का स्वाद भी अच्छा हो जाएगा और साथ में आप बारिश के मजे भी ले पाएंगे।

आलू टिक्की

तेज बरसात की वजह से आप बाहर जाकर तो टिक्की खा नहीं सकतीं। इसी के चलते आराम से घर पर आलू की कुरकुरी टिक्की बनाएं और घर वालों की तारीफ बटोरें।