तालिबान शासकों के काननू......महिलाओं के बोलने पर प्रतिबंध
काबुल। तालिबान शासकों ने नए कानूनों के तहत सार्वजनिक रूप से महिलाओं के बोलने पर प्रतिबंध लगाया है। नए कानूनों के तहत महिलाओं को अब अपना चेहरा ढककर रखना होगा। कानून का पालन नहीं करने पर चेतावनी या गिरफ्तारी जैसे दंड दिए जाएंगे।
तालिबानी सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद ये कानून लागू कर दिए गए। इसमें कहा गया है कि महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हर समय अपने शरीर को ढकना अनिवार्य है। कपड़े पतले, छोटे नहीं होने चाहिए। जीवित व्यक्तियों की तस्वीरों के प्रकाशन पर भी प्रतिबंध है। संगीत बजाने, अकेली महिला के अकेले यात्रा करने और उन पुरुषों और महिलाओं के मिलने-जुलने पर प्रतिबंध लगाता है जो एक-दूसरे से संबंधी नहीं हैं।
अचानक डाउन हुआ X, यूजर्स बोले- न खुल रहा ऐप, न दिख रही पोस्ट्स
फरार कैदी की तलाश में पुलिस ने तेज की कार्रवाई
वाहन चालकों से जबरन वसूली की शिकायत पर कार्रवाई
महिला के साथ दुर्व्यवहार मामले में न्यायालय का कड़ा रुख
युद्ध विराम से इनकार का असर: क्रूड ऑयल फिर महंगा, दुनिया पर दबाव
IPL में इस बार नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, सादगी से होगी शुरुआत