सुशासन तिहार में कौशल्या गौड़ को मिली श्रवण यंत्र की सौगात
रायपुर : सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत लगने वाले शिविरों की कड़ी में विगत 23 मई को दुर्ग शहर के पुराना गंज मंडी प्रांगण में आयोजित सुशासन तिहार शिविर कई परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया। इसी कड़ी में, वार्ड क्रमांक 26 संतरा बाड़ी की निवासी कौशल्या गौड़ भी अपनी समस्या के समाधान की आस लेकर इस शिविर में शामिल हुईं।
कौशल्या जी लंबे समय से सुनने की गंभीर समस्या (श्रवण बाधिता) से जूझ रही थीं, जिसके कारण उनका दैनिक जीवन बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था। आसपास की बातें और अपनों की आवाजें स्पष्ट न सुन पाने के कारण वे सामाजिक और व्यक्तिगत स्तर पर लगातार एकाकीपन और परेशानियों का सामना कर रही थीं। इस शारीरिक असमर्थता का कोई स्थाई समाधान नहीं मिल पा रहा था।
सुशासन तिहार शिविर ने उनकी इस वर्षों पुरानी तकलीफ को चंद मिनटों में दूर कर दिया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने कौशल्या जी की समस्या को बेहद गंभीरता से सुना और तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव के हाथों कान की मशीन प्रदान की। आधुनिक श्रवण यंत्र की सहायता से अब वे स्पष्ट रूप से सुनने में सक्षम हो गई हैं, जिससे उनके जीवन में पुनः सकारात्मक बदलाव आया है।
इस त्वरित समाधान से गदगद कौशल्या गौड़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जमीनी स्तर पर लगाए जा रहे ये शिविर आम जनता के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं, जहां गरीब और जरूरतमंदों की समस्याओं को सुना जाता है और मौके पर ही उनका प्रभावी निराकरण भी किया जाता है। सुशासन तिहार आज अपने नाम को सार्थक करते हुए आम जनता के दुख-दर्द को दूर करने का एक मजबूत और सशक्त माध्यम साबित हुआ है।
राशिफल 27 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
“मोर गांव मोर पानी महाभियान” से जल संरक्षण को मिली गति
नाशपाती की खेती से बदल रही किसानों की तस्वीर’
एमपीएसईडीसी द्वारा “यूएक्स4जी एडवांस्ड लेवल वर्कशॉप” हुई
आरएपीटीसी इंदौर एवं 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर का संयुक्त दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
सुशासन तिहार में कौशल्या गौड़ को मिली श्रवण यंत्र की सौगात