जेडीयू का दावा, इंडिया गठबंधन के घटक दलों में कोई मतभेद नहीं
पटना । इंडिया गठबंधन को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने सबकुछ ठीक होने का दावा किया हैं। जेडीयू ने कहा कि इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच कोई मतभेद नहीं है और गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है। जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच किसी भी मुद्दे पर कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसी सभी अटकलें मीडिया की देन हैं। बिहार के वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन बरकरार है और घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर सभी मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया जाएगा। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना रुख स्पष्ट करते रहे हैं कि उन्हें गठबंधन में किसी भी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कुमार ने संयोजक का पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है। यह पूरी तरह से उनके रुख और स्वभाव के अनुरूप है। जदयू नेता ने कहा कि नीति आयोग और यूएनडीपी द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई एक रिपोर्ट में गरीबी उन्मूलन के लिए नीतीश कुमार सरकार के प्रदर्शन की सराहना की गई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक अब बिहार देश के शीर्ष राज्यों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है।
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
ग्वालियर के घाटीगांव में 22,850 लीटर स्पिरिट जप्त, जांच में जहरीली पाई गई
PMI: फरवरी में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भारत का पीएमआई, फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी रही मुख्य वजह
बैरागढ़ मामले में आबकारी विभाग ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि मीडिया को अधूरी जानकारी दी गई
विवाद बढ़ते ही कैलाश विजयवर्गीय के घर की सुरक्षा कड़ी