सोना प्रति 10 ग्राम 556 रूपए सस्ता
नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 556 रुपए घटकर 76,948 रुपए पर आ गया है। शुक्रवार को इसके दाम 77,504 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 553 रुपए बढक़र 87,568 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत 88,121 रुपए प्रति किलो थी। पिछले साल सोना 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर 2024 को अपने ऑल टाइम हाई 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
अफवाहों को किया खारिज, सरकार ने स्पष्ट किया: देश में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं