नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके बाद लोग अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे लेकिन ऐसा करने से पहले आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है। तिरंगा फहराने के कुछ नियम हैं, जिसे सभी को जानना चाहिए। गलत तरीके से तिरंगा फहराने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। इतना ही नहीं जेल भी हो सकती है। 
15 अगस्त को ध्वजारोहण होता है, और 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता है। ध्वजारोहण और झंडा फहराने के बीच एक बड़ा अंतर है। जब तिरंगे को नीचे से रस्सी के माध्यम से खींचकर फहराया जाता है, तब इस ध्वजारोहण कहते हैं। 26 जनवरी में तिरंगा ऊपर ही बंधा होता है, इस पूरा खोलकर फहराया जाता है। इस झंडा फहराना कहते हैं। 
तिरंगा फहराने के कुछ नियम जाने ले:  
तिरंगा फहराते समय इसका ध्यान रखें कि यह भीगा न हो और न ही किसी प्रकार की कोई क्षति हुई है। केसरियां रंग हमेशा ऊपर, सफेद रंग बीच में और हरा रंग हमेशा सबसे नीचे की पट्टी में होना चाहिए। झंडा कटा-फटा नहीं होना चाहिए। तभी आप तिरंगा फहरा सकते हैं। 
पहले केवल हाथ से बने कपास, पॉलिएस्टर, ऊन, खादी इत्यादि से बने झंडे को बनाने की अनुमति थी लेकिन अब मशीन से भी बने झंडे को फहराने की अनुमति मिल चुकी है। झंडे को पहले सिर्फ दिन के वक्त ही फहराया जा सकता था लेकिन सरकार ने नियम को बदल दिया है। लेकिन अब झंडे को दिन या रात 24 घंटे फहराया जा सकता है। झंडे का आकार आयताकार होना चाहिए। इसकी लंबाई चौड़ाई का अनुपात 3.2 होना चाहिए और अशोक चक्र में 24 तीलियां होनी चाहिए। किसी भी स्थिति में तिरंगा जमीन को नहीं छूना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा कोई और ध्वज नहीं लगाया जा सकता है। झंडे के किसी भी भाग को जलाने, नुकसान पहुंचाने, मौखिक या शाब्दिक तौर पर इसका अपमान करने पर तीन साल की जेल के साथ जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं। झंडे पर कुछ लिखा नहीं जा सकता है। तिरंगे को अपने पास पूरे सम्मान के साथ तह लगाकर रखना है। फेंकना और क्षति पहुंचाने की मनाही है।  तिरंगे को फहराना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई झंडे को कार में लगाकर घूम सकता है। ध्वज संहिता के अनुसार, केवल संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को ही गाड़ी पर तिरंगा लगाने की अनुमति है। एक मोटर कार पर झंडा अकेला प्रदर्शित किया जाता है, तब उस एक डंडे (स्टाफ) से फहराया जाना चाहिए, जिसे या बोनट के सामने बीचो-बीच या कार के सामने दाहिनी ओर मजबूती से लगा हुआ होना चाहिए।