रायपुर। पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी को एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम चतुर्वेदी को देर रात आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से गिरफ्तार किया है। बतादें कि अशोक चतुर्वेदी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हैं। कोर्ट में जमानत खारिज होने के बाद से फरार चल रहे थे। एसीबी की टीम उन्‍हें गिरफ्तार कर आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से रायपुर के लिए लेकर निकल चुकी है।