सऊदी अरब के विमान में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री
सऊदी अरब के एक यात्री विमान में पाकिस्तान के पेशावर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने ही विमान को तुरंत रोका गया और चालक दल के सदस्यों और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सऊदी अरब के एक यात्री विमान में पाकिस्तान के पेशावर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने ही विमान को तुरंत रोका गया और चालक दल के सदस्यों और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि सऊदी एयरलाइन की उड़ान संख्या एसवी-792 रियाद से पेशावर जा रही थी। पेशावर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते वक्त एक टायर में धुंआ निकलते देखा गया। विमान को तुरंत रोका गया और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। सभी यात्रियों और चालक दल को निकासी वाले दरवाजे से सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। विमान के विशेषज्ञ अब तकनीकी गड़बड़ियों का मूल्यांकन कर रहे हैं।
भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करना है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, देर शाम तक चली परिषद की बैठक, कई छिपे हुए चार्ज बढ़े
ट्रंप के ऐलान के बाद भी हमले जारी, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया
रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने से माल और पैसेंजर सेवा में तेजी