कर्नाटक में भूकंप के झटके, ठिठुरन भरी रात लोगो ने सड़कों पर बिताई
विजयपुरा । कर्नाटक के विजयपुरा जिले में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर आ गए और ठंड में ठिठुरते हुए रात बिताई। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 12.22 बजे और 1.20 बजे विजयपुरा शहर और बसवनबागेवाड़ी तालुक के मनागोली शहर के कुछ हिस्सों में धरती हिली। भूकंप के चलते लोग अपने घरों से बाहर आ गए और पूरी रात सड़कों पर बिताई। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 दर्ज की गई है। ये भूकंप के झटके धरती के पांच किलोमीटर अंदर से आए थे। बताया जा रहा है कि भूकंप के कारण घर में सामान और चीजें अस्त-व्यस्त हो गईं। क्षेत्र के लोग भूकंप के झटकों से सावधान हो गए। पिछले साल उन्होंने 10 से अधिक बार भूकंप के झटके महसूस किए थे। इधर कर्नाटक प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीमों और जिले का दौरा करने वाली केंद्रीय एजेंसियों के विशेषज्ञों ने कहा कि भूकंप की तीव्रता कम है और इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी