थाना के भीतर में पी लिया जहरीला कीटनाशक द्रव्य-मचा हड़कंप
कोरबा, जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम के एक संदेही युवक ने थाना के भीतर जहरीला कीटनाशक द्रव्य पी लिया। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक को बाइक चोरी के एक मामले में टीम द्वारा पूछताछ के लिए संदेह के आधार पर लाया गया था। उसे थाना के भीतर बिठा कर रखा गया था और जहां पर वह मौजूद था, उसी के पास में जहरीला कीटनाशक द्रव्य की बोतल रखी हुई थी। संदेही युवक ने मौका देखकर जहरीला कीटनाशक द्रव्य की शीशी को फटाफट खोला और गटागट पी लिया। उसकी हरकत देखते ही थाना में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उसके हाथ से बोतल को तत्काल छीन कर थाना प्रभारी को सूचना देते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी होते ही अन्य अधिकारी सिविल लाइन थाना पहुंच गए और आगे की जानकारी ली जा रही है।
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई