तानाशाह किम जोंग को डायबिटीज-ब्लड प्रेशर
प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का वजन दोबारा बढ़ गया है। इसकी वजह से वे ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से जुझ रहे हैं। साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस ने बताया कि नॉर्थ कोरिया के अधिकारी किम का वजन कम करने के लिए विदेश में दवाइयां खोज रहे हैं। 40 साल के किम जोंग बहुत ज्यादा शराब पीते हैं और स्मोकिंग भी करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका वजन 140 किलो तक पहुंच गया है। इससे पहले 2021 में किम ने डाइट में बदलाव के बाद अपना वजन घटाया था। बढ़ते वजन की वजह से किम जोंग को हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
भोपाल में मुस्लिम समाज की मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार
RCB की रणनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव
नवरात्रि के चलते फलों की कीमतों में उछाल, आम जनता परेशान
300 से ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज की एंट्री
युवाओं को जल्द नियुक्ति देने की दिशा में बड़ा कदम