पीएम के नेहरू पर निशाना साधने पर भडक़ी कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को निशाना बनाए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना की। कहा कि गहरी असुरक्षाओं और हीनभावना से ग्रस्त होने के चलते पीएम मोदी जवाहरलाल नेहरू पर क्रूरतापूर्ण हमला करते हैं।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री कल लोकसभा में बिल्कुल बेतुकी और बकवास बातें करते रहे। सदन में उनका यह सबसे निम्न स्तर था। आज राज्यसभा में भी वह निस्संदेह इसे दोहराएंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह गहरी असुरक्षाओं और हीनभावना से ग्रस्त हैं। इसी वजह से वह नेहरू पर सिर्फ राजनीतिक ही नहीं बल्कि बेहद घटिया ढंग से व्यक्तिगत हमले भी करते हैं।
वाजपेयी और आडवाणी ने कभी ऐसा नहीं किया
उन्होंने कहा कि वाजपेयी और आडवाणी ने कभी ऐसा नहीं किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी, जिन्हें लगता है कि वह बहुत चालाक हैं। दरअसल ऐसा करके वह जिस पद पर हैं, उसका अपमान करते हैं। अहंकार की पराकाष्ठा और नेहरू का डर एक खतरनाक मिश्रण है जो मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी इन इंडिया (मोदी) का कारण बन रहा है।
रिटायर्ड फौजी ने सिर पर राइफल रखकर ट्रिगर दबाया, इलाके में सनसनी
सिहोरा में हिंसा का लाइव फुटेज वायरल, हमलावरों की करतूत कैमरे में कैद
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव