कांग्रेस ने मप्र में बचीं 3 सीटों पर भी घोषित किए नाम
भोपाल। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश की शेष बची 3 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इसके तहत मुरैना से पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार तो ग्वालियर से पूर्व विधायक प्रवीण पाठक और खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दे दिया गया है।
कांग्रेस के नाम घोषित किए जाने के साथ ही स्थिति स्पष्ट हो गई और अब मुरैना से भाजपा के शिवमंगल सिंह के समक्ष सत्यपाल सिंह सिकरवार चुनाव मैदान में नजर आने वाले हैं। इसी प्रकार ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा के भारत सिंह कुशवाह का मुकाबला कांग्रेस के प्रवीण पाठक करेंगे। खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नरेंद्र पटेल का मुकाबला भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल से होना तय है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटो पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं इंडिया गठबंधन के तहत एक सीट सपा के खाते में गई थी, जिस पर खजुराहो सीट से सपा ने अपना उम्मीदवार उतारा था, लेकिन नामांकन में खामियां होने के चलते उसे रिजेक्ट कर दिया गया है। इसके खिलाफ उम्मीदवार कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।
NH-43 पर दर्दनाक दुर्घटना: कटनी में कार और बाइक भिड़ी, 4 की मौके पर मौत
अहम मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: केंद्र-राज्यों को पॉलिसी तैयार करने को कहा
मल्होत्रा से पहले 3 बीजेपी विधायकों पर गिरी गाज: दो की सदस्यता खत्म, एक को राहत
‘पैसे दो तभी होगा काम’: लोकायुक्त ने सचिव को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा