CG Weather Update: उत्तर छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, शीतलहर का अलर्ट
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम काफी हद तक स्थिर बना हुआ था। ठंड का असर थोड़ा कम हुआ था, जिससे लोगों को हल्की राहत महसूस हो रही थी। हालांकि अब यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में एक बार फिर हाड़ कंपा देने वाली ठंड लौटने वाली है।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से अगले दो दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों के कुछ पॉकेट में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में ठंडी हवाओं के चलते सुबह और रात के समय ठिठुरन ज्यादा महसूस हो सकती है।
CG Weather Update में बताया गया है कि फिलहाल प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड बढ़ने की मुख्य वजह हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं। तेज सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम इन हवाओं को मध्य भारत तक पहुंचा रही है। इसके असर से सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक नीचे चला गया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाकर रखने की जरूरत है।
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ