तेंदूपत्ता तोड़ने गए यादव दंपती पर भालू ने किया हमला...
खैरागढ़। जिले के ग्राम देवरी में तेंदूपत्ता तोड़ने गए यादव दंपती पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। महिला के पैर में गंभीर चोट आई है, वहीं उसे बचाने गया उसका पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल नरेंद्र यादव ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल में गया हुआ था। इसी दौरान अचानक उसकी पत्नी पर भालू ने हमला कर दिया। पत्नी को बचाने वो भी भालू से भिड़ गया। भालू के साथ लड़ाई में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले को लेकर खैरागढ़ एसडीओ मोना माहेश्वरी ने बताया कि तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान दो ग्रामीण भालू के हमले में घायल हो गए हैं, जिनका इलाज खैरागढ़ के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वन विभाग ने जनहानि का प्रकरण बनाकर भेज दिया है।
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी