पिता इरफान को याद कर भावुक हुए बाबिल खान
बाबिल खान दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे हैं। पिछले दिनों वे वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' में नजर आए थे। दर्शकों को उनका काम इस सीरीज में काफी पसंद आया था। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता अपने बचपन के दिनों को याद करते दिखे। साथ ही साथ उन्होंने फिल्म 'बिल्लू बार्बर' और शाहरुख खान से जुड़े कई दिलचस्प किस्सों को भी साझा किया।बाबिल खान धीरे-धीरे ही सही बॉलीवुड में अपनी जगह बना रहे हैं। दर्शक उनके काम को सराह भी रहे हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान वे बचपन के दिनों को याद करते हुए बोले, 'जिन दिनों बाबा 'बिल्लू बार्बर' में काम कर रहे थे, उन दिनों मैं काफी छोटा था। मैं कभी-कभी सेट पर उनके साथ चला जाता था। एक दिन मैं सेट पर था कि अचानक ही मुझे शाहरुख खान दिखे। मैं उन्हें देखते ही उनकी तरफ भागा और उनके पैरों से लिपट गया था।'बाबिल अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। मैं सिर्फ इतना महसूस कर रहा था कि ये शाहरुख खान हैं, जिन्हें मैं काफी पसंद करता हूं। मैं उनके पैरों से लिपटा हुआ था और वे धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने बड़े प्यार से मेरे माथे पर अपना हाथ फिराया था। मुझे आज भी याद है जब वे सेट पर आए थे, तब उनके पीछे-पीछे कितनी बड़ी भीड़ भी वहां पहुंच गई थी।'
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की