परिचित ने आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
भोपाल। बिलखिरिया थाना इलाके में परिचित युवक द्वारा आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ ज्यादती का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है।
थाना पुलिस के अनुसार 13 साल की नाबालिग ने परिवार वालो के साथ थाने आकर बताया कि वो आंठवी कक्षा की पढ़ाई करते हुए खजूरी सड़क में स्थित रहने वाली अपनी मौसी के पास बीते पांच साल से रह रही है। उसकी मां सहारा सिटी में गार्ड की नौकरी करती है, जबिक पिता गैरतगंज में काम करते हैं और रायसेन में ही रहते है। यहां उसकी मां दो बेटों के साथ रहती है। स्कूल की छुट्टी लगने पर वह अपने माता-पिता के पास आई हुई थी। 31 मार्च की शाम करीब 4 बजे छात्रा घर से पास में स्थित दुकान पर कुछ सामान लेने जा रही थी। उसी समय उसकी मम्मी के मौसा ससुर का बेटा नंदलाल उर्फ नंदू मिल गया। रिश्तेदार होने के कारण छात्रा उसे अच्छे से पहचानती थी। नंदलाल ने उसे बाइक से दुकान तक छोड़ने का कहकर बैठा लिया। बाइक पर बैठाने के बाद उसने छात्रा से कहा कि वह उसकी चाची के पास खेत में छोड़ देग वहां वह चने काट रही हैं। आरोपी नंदलाल उसे बहाने से ग्राम वासिया में स्थित एक सूने खेत पर ले गया। वहॉ उसे बाइक से उतारने के बाद उसके शरीर को बुरी नीयत से यहां-वहां हाथ लगाकर छूने लगा। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके प्रायवेट पार्ट में भी हाथ लगाया। अपने बचाव में छात्रा ने उसे पूरी ताकत से धक्का देकर खुद से दूर किया और खेत की तरफ भागी। वहां काम कर रही महिला को उसने सारी बात बताई। और फिर घर पहुंचकर परिवार वालो को आरोपी की करतूत की जानकारी दी। घटना के दूसरे दिन मां और मौसी छात्रा को लेकर थाने पहुंची। शिकायत मिलने पर पुलिस ने फिलहाल छेड़छाड़, पीछा करके परेशान करना और पोक्सो एक्ट की धाराओ के तहत मामला कायम कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने FIR पर लगाई रोक, आरिफ मसूद को राहत
टी20 विश्वकप 2026 का पूरा हिसाब: सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप, सबसे ज्यादा छक्के और बुमराह का कमाल
भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों पर लगी लंबी लाइन
हालात बिगड़ने पर प्रशासन सख्त, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
बिजली की मांग में इजाफा: फरवरी में 2% बढ़ी खपत, 133 अरब यूनिट पार
ट्रंप प्रशासन पर कानूनी हमला: एंथ्रोपिक ने पेंटागन के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी