दोपहर 3 बजे तक 46.68 प्रतिशत मतदान
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में प्रदेश के छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यहां शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
राजन ने बताया कि सभी छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक 46.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र क्र.-6 टीकमगढ़ (अजा) में 49.84 प्रतिशत, क्र.-7 दमोह में 45.69 प्रतिशत, क्र.-8 खजुराहो में 43.89 प्रतिशत, क्र.-9 सतना में 47.68 प्रतिशत, क्र.-10 रीवा में 37.55 प्रतिशत एवं क्र.-17 होशंगाबाद में 55.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राजन ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।
महाराष्ट्र सरकार के विरोध के बावजूद नाबालिग के पिता को मिली जमानत
भोपाल में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था की समीक्षा, जमाखोरी पर होगी कार्रवाई
नशे में लापरवाही बनी जानलेवा: असलहा लहराने से युवती की गोली लगने से मौत
22 मार्च तक उड़ान निरस्त, इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ड्रॉपआउट लड़कियों के लिए नई पहल, Madhya Pradesh सरकार शुरू करेगी अभियान