एक्सप्लोसिव के साथ 4 नक्सली बीजापुर में गिरफ्तार
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से नक्सली वारदात और नक्सलियों के सरेंडर करने की ख़बरों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नक्सली आए दिन कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और दूसरी तरफ जवान भी नक्सलियों को लगातार गिरफ्तार कर रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 4 नक्सलियों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, DRG जवानों की टीम गश्त के लिए सोमानपल्ली-बंदेपारा के जंगलों में निकली थी। इस दौरान उन्होंने 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से जांच में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जवानों द्वारा सभी नक्सलियों को थाने लाया गया है और पूछताछ की जा रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि, पूछताछ में गिरफ्तार किए गए नक्सली कई बड़े खुलासे कर सकते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 मार्च 2026)
धान से मक्का की ओर बढ़ते कदम :फसलचक्र परिवर्तन से धमतरी के किसानों की बढ़ी आय, जल संरक्षण को मिली नई दिशा
झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी
बिहान योजना से फुलकुंवर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी
दुर्घटना की एक्सपर्ट से हर पहलू की करायी जायेगी गहन जाँच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए, 2 हजार साल बाद भी उनके आदर्श प्रासंगिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव