विशाल हिन्दू सम्मेलन के लिए घर-घर पहुंच रहा न्यौता
विशाल हिन्दू सम्मेलन के लिए घर-घर पहुंच रहा न्यौता
उत्तरं यत् समुद्रस्य हिमाद्रैश्चैव दक्षिणम्।
वर्ष तत् भारतं नाम भारती यत्र संततिः।।
नेहा मालवीय, शब्द सारांश नर्मदापुरम
पुरानी इटारसी के "मधुकर बस्ती" में स्थित भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की स्थापना के 2 वर्ष पूर्ण होने पर मधुकर बस्ती पुरानी इटारसी वार्ड क्रमांक 02 के सभी निवासी मिल कर भव्य विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे है,
कार्यक्रम के संयोजक श्री निर्मल राजपूत जो कि इटारसी नगरपालिका में उपाध्याय हैं ने बताया कि हमारे ईष्ट भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर की स्थापना के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैl
22 जनवरी 2026 को मिलन गार्डन पुरानी इटारसी में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम आरंभ होगा,जिसमें शहर के सभी जनप्रतिनिधियों सहित आमजन उपस्थित रहेंगे l
कार्यक्रम के सचिव रूपेश शर्मा ने बताया कि सकल हिन्दू समाज द्वारा देश भर में हिंदू सम्मेलन के आयोजन किए जा रहें हैं इसी तारतम्य में यह आयोजन होगाl
कार्यक्रम प्रभारी मनोहर तिवारी, संयोजक ममता सोनी, सहसंयोजक क्षमा चांवरे, कमलाशंकर वाजपेयी, रामदास कहार,अमित सोनी, संतोष सिंह,राम बाबू, अनिल सोनी जी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने घर घर पहुंच कर लोगों को आमंत्रित किया l
योगेश्वर रूप में जीवन का दर्शन देते हैं भगवान श्रीकृष्ण
राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव