मामूली विवाद बना हत्या का कारण, 

 

दोहरे हत्याकांड को सुलझाने वाली 

पुलिस टीम को किया जाएगा पुरस्कृत: एस पी 

 

नर्मदापुरम / माखननगर । जिला पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन एसडी ओपी संजू चौहान के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने माखननगर थाना अंतर्गत गत दिनों हुए दोहरे हत्याकांड मामले का खुलासा किया है। बताया गया कि आरोपी केवल राम कीर ने मृतक के परिजनों को रेत कंपनी के कर्मचारियों द्वारा शुभम कीर एवं करन कीर के साथ मारपीट करने की झूठी कहानी बताकर गुमराह किया था। इसके बाद कीर समाज द्वारा तवा पुल पर चक्का जाम भी किया गया था।तब पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देकर चक्का जाम बंद समाप्त करवाया था । बताया गया कि मृतक शुभम की मौत मुँह और सिर में चोट पहुंचने के कारण हुई। यह बात डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में बताई गई। दोनों मृतकों के शव करीब 20 और 40 किलोमीटर की दूरी पर पाए गए। जिसकी वजह से पुलिस को संदेह हुआ कि घटना में दो या दो से अधिक लोग शामिल होंगे। 

 

गाली गलौज बनी हत्या का कारण 

 

दिनांक 17 दिसंबर को मनवाड़ा निवासी शुभम कीर और उसका भाई करण कीर केवल राम के घर पहुंचे जो की शराब पिये हुए थे एवं गाली गलौज करने लगे।इस दौरान केवल राम ने डंडे से शुभम कीर के साथ मारपीट कर सिर में डंडा मार दिया जिससे वह वहीं गिर पड़ा और करन कीर वहां से भागने लगा तब उसे खेत से पकड़ कर डंडे, लात घूसे से मारपीट की गई और वह बेहोश हो गया। दोनों को बेहोशी की हालत में आरोपी एक ऑटो में शुभम और करन कीर को डालकर बागरा के जंगल की तरफ ले गए। वहां पर आरोपी दिनेश और नवल ने शुभम कीर के सिर व मुंह में बका मार कर हत्या कर लाश को वहीं फेंक दिया। इसके बाद करन कीर को मारने नीचे उतरे तो उन्हें लगा कि कोई रेलवे का कर्मचारी उन्हें देख रहा है। जिससे आरोपी डर गए और महेंद्र वाड़ी वाले रास्ते से लेकर सेमरी होते हुए बासाखापा सोहागपुर तरफ ले गए एवं रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।इस मामले में पुलिस ने आरोपी केवल राम कीर पिता दुली चंद कीर उम्र 40 साल, नवलकीर पिता कैलाश कीर उम्र 30 साल, अजय कीर पिता अमर सिंह कीर 23 साल, दिनेश पिता गुट्टू इमने, सौरभ पिता बंटी लाल इमने उम्र 21 साल आदि को गिरफ्तार कर। हत्या में प्रयुक्त एक ऑटो,पांच मोबाइल फोन, एक बका, दो डंडे जप्त किये। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी सोहागपुर, निरीक्षक अनूप उइके थाना प्रभारी माखन नगर, उप निरीक्षक आकाश दीप पचाया चौकी प्रभारी सेमरी, उप निरीक्षक अशोक बरवडे,उप. निरीक्षक लहानु अबनारे, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक दिनेश पाल, सहायक उप निरीक्षक गोपाल पाल, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश राजपूत, प्रधान आरक्षक अजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक आर नरेश मलिक, आरक्षक आयुष, आरक्षक रविंद्र, महिला आरक्षण सलोनी, महिला आरक्षक सिंधु, आरक्षक चेतन एवं साइबर सेल से आर. संदीप, आर. दीपेश की आदि की सराहनीय भूमिका रही।

न्यूज़ सोर्स : Neha