तेज रफ्तार ट्रेलर बना काल, बाइक सवार की मौके पर मौत
रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, शिव प्रसाद भगत निवासी बरभांठा चौक ने तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उसका भांजा श्रीराम भगत कल दोपहर गोढ़ी में स्थित अपने मौसी घर जाने के लिए घर से निकला था। बाइक सवार श्रीराम भगत जब इंदीरा नगर वन विभाग ऑफिस के सामने पहुंचा ही था कि ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद तमनार पुलिस ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
स्लीपर सेल बिछाने आया आतंकी बोला- कश्मीर देखकर बदल गए हालात
चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पहाड़ी कोरवा महिला फुलमनिया बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
बंदूक छोड़ थामा ट्रैक्टर का स्टीयरिंग: नारायणपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों की नई शुरुआत
विद्यार्थियों को रेडक्रॉस के सिद्धांतों से करें संस्कारित: राज्यपाल पटेल
काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव