घर में फ्रिज फटने से मचा हड़कंप, आग में झुलसकर महिला की मौत
बिलासपुर। के सरकंडा थाना क्षेत्र में घर में रखे फ्रिज के अचानक ब्लास्ट होने से लगी भीषण आग में 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला जया अग्रवाल जिंदा जल गईं. महिला को घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
फ्रिज ब्लॉस्ट से जिंदा जली महिला
घटना लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे उनके घर में हुई. प्रारंभिक जांच में फ्रिज के कंप्रेशर में गैस लीक या शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग भी मदद नहीं कर पाए. दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
घर पर अकेली थी बुजुर्ग महिला
पुलिस ने बताया कि घर पर बुजुर्ग महिला अकेली थीं और आग लगने पर उनकी मदद के लिए कोई नहीं था. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग का फैलाव बहुत तेज था. दमकल टीम पहुंचने में समय लगा और तब तक घर का बड़ा हिस्सा जल चुका था. पुलिस ने प्रारंभिक रिपोर्ट में दुर्घटना बताया है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. परिवार में शोक का माहौल है और पड़ोसियों ने न्याय की मांग की है।
पड़ोसी नहीं कर पाए मदद
सरकंडा थाना क्षेत्र की लिंगियाडीह कॉलोनी में जया अग्रवाल (57) अकेली रहती थीं. रात के समय फ्रिज में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिससे आग लग गई. आग इतनी तेज फैली कि महिला कमरे में फंस गईं. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे लेकिन आग के कारण अंदर नहीं जा सके. दमकल टीम ने आग बुझाई लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार