यात्रीगण ध्यान दें...इस तारीख से रद्द रहेंगी पैसेंजर समेत कई ट्रेनें, यात्रा प्लान करने से पहले यहाँ चेक करें लिस्ट
CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली हैस क्योंकि बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन बिछाने का काम तेजी से जारी है. इसी क्रम में चांपा-खरसिया सेक्शन के बाराद्वार स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना है. जिसके चलते रेल मंडल ने गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया है.
8 से 12 दिसंबर तक पैसेंजर समेत ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. इसके साथ ही 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 9 से 13 दिसंबर तक बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी. यह बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी. ठीक इसी तरह 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 9 से 13 दिसंबर को बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार चौथी लाइन परियोजना पूरा होने पर हाई-स्पीड ट्रेनों और मालगाड़ियों दोनों के संचालन में सहूलियत बढ़ेगी. इससे ट्रैफिक लोड कम होगा और ट्रेनों की समयबद्धता में भी सुधार आएगा.
यहां चेक करें लिस्ट
68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर-9 से 13 दिसंबर तक रद्द.
68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर-8 से 12 दिसंबर तक रद्द.
68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर-9 से 13 दिसंबर तक रद्द.
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद