नशे के खिलाफ अभियान, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
हरदा। मध्यप्रदेश में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत हरदा जिले में भी यातायात पुलिस हरदा द्वारा विशेष ऑटो रिक्शा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति ने कंट्रोल रूम परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में 80 ऑटो रिक्शा शामिल हुए, जो नशा विरोधी नारों और संदेशों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरे। रैली कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर नारायण टॉकीज, राठी पंप, डबल फाटक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जीपी माल, अस्पताल तिराहा, तिवारी कोचिंग, थाना चौक होते हुए पुनः कंट्रोल रूम हरदा में संपन्न हुई।
यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया की रैली के दौरान “नशा मुक्त हरदा”, “नशा छोड़ो – जीवन से जुड़ो” जैसे संदेशों को पोस्टरों व ध्वनि प्रणाली के माध्यम से प्रसारित किया गया, जिससे आमजन में जागरूकता का माहौल बना।
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
DMK को पीछे छोड़ TVK आगे, विजय बने चर्चा का केंद्र
नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत