कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी: उपचुनाव में हार और आंतरिक कलह ने खड़े किए सवाल
Setback to Congress in By-Election: गुजरात, पश्चिम बंगाल और पंजाब की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए संकट का अलर्ट दिख रहे हैं। कांग्रेस में पिछले छह महीने से चल रहा संगठन सृजन कार्यक्रम कम से कम चुनावी नतीजों में बेअसर साबित हुआ है। गुजरात पर फोकस करने के बावजूद यहां की दोनों सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वरिंग की लुधियाना संसदीय सीट के तहत आने वाली विधानसभा सीट (लुधियाना पूर्व) पर भी पार्टी को पराजय मिली है। इस हार के बाद पंजाब कांग्रेस प्रमुख वरिंग को मंगलवार को दिल्ली में प्रस्तावित प्रेसवार्ता को रद्द करना पड़ा वहीं उपचुनाव में हार के बाद शक्ति सिंह गोहेल ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
उपचुनाव में हार ने कांग्रेस में निराशा और असंतोष बढ़ने का खतरा
दरअसल अपने आपको भविष्य के चुनाव के लिए खड़ी कर रही कांग्रेस में संगठन को मजबूत बनाने का काम चल रहा है। गुजरात में लंबी प्रक्रिया के बाद 40 जिलों में अध्यक्षों की घोषणा की गई। इस बीच दो सीटों के उपचुनाव नतीजों ने गुजरात में कांग्रेस संगठन की पोल खोल दी है। जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा को लेकर कांग्रेस में असंतोष चल ही रहा है कि अब उपचुनाव में हार ने पार्टी में निराशा और असंतोष का खतरा बढ़ा दिया है।
आप की ताकत से कांग्रेस परेशान
दिल्ली चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद आप ने गुजरात और पंजाब में एक-एक सीट जीतकर अपनी ताकत फिर दिखाई है। इस जीत से कांग्रेस हैरान और परेशान है। कांग्रेस के रणनीतिकार आप से गठबंधन नहीं चाहते हैं, लेकिन दूसरा विकल्प भी नहीं सूझ रहा है।
विरोध के बनाया मुस्लिम जिलाध्यक्ष
गुजरात में हाल ही जारी की गई जिलाध्यक्षों की सूची में किसी भी मुस्लिम नेता का नाम शामिल नहीं था। गुजरात व दिल्ली में कई नेताओं के ऐजााज के बाद भरूच शहर में मुस्लिम नेता को जिलाध्यक्ष बनाया गया।महज एक महिला को जिलाध्यक्ष बनाने पर भी विवाद बना हुआ है।
राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन