बीजिंग। चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। केकियांग ने एक दशक तक शी जिनपिंग के साथ काम किया था। चीन के स्टेट मीडिया के मुताबिक 68 साल के ली केकियांग शंघाई के दौरे पर थे, जब गुरुवार आधी रात उनकी हृदय गति रुक गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई पर वो उसमें फेल रहे। ली केकियांग ने 10 महीने में ही प्रधानमंत्री का पद छोड़ा था। 68 साल की उम्र में ली को पद से हटा दिया था। चीनी की कम्युनिस्ट पार्टी में किसी भी बड़े पद पर बैठे नेता के लिए ये अजीब बात थी कि उन्हें इतनी कम उम्र में रिटायरमेंट की तरफ धकेला जा रहा हो।