विप्रो ने संजीव जैन को नया सीओओ नियुक्त किया
नई दिल्ली । प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने अमित चौधरी के इस्तीफा देने के बाद तत्काल प्रभाव से संजीव जैन को नया मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी के बाहर अवसर तलाशने के लिए चौधरी ने इस्तीफा दिया है। वह मई के अंत तक कंपनी में रहेंगे। यह हाल के दिनों में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के इस्तीफे का नया मामला है। इससे पहले मुख्य कार्य अधिकारी थिएरी डेलापोर्टे और मुख्य वित्त अधिकारी जतिन दलाल ने त्यागपत्र दिया था। जैन कंपनी के मुख्य कार्य अधिकारी श्रीनिवास पालिया को रिपोर्ट करेंगे और विप्रो की कार्यकारी समिति के सदस्य बने रहेंगे। वह बेंगलूरु में रहेंगे। जैन साल 2023 में बतौर वैश्विक प्रमुख (कारोबार संचालन) विप्रो में शामिल हुए थे। उनके पास बड़ी, विविध टीमों का नेतृत्व करने और वैश्विक परिचालन को बढ़ाने का 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है।
उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अस्पताल आग मामले में कार्रवाई, चार अफसर निलंबित; बीजेडी ने उठाया सवाल
पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए सनातन संस्कृति की पवित्र धारा का अभियान है जल गंगा संवर्धन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सिलिंडर ब्लैक मार्केट: भोपाल में हो रही मनमानी
साइबर फ्रॉड रैकेट की साजिश हुई नाकाम, श्रीनगर पुलिस ने सात को पकड़ा