आर्मी वूमेन वेलफेयर ग्रुप ने धूमधाम से मना होली मिलन उत्सव”
आर्मी वूमेन वेलफेयर ग्रुप ने मनाया होली उत्सव
शब्द सारांश हरदा
आर्मी वूमेन वेलफेयर ग्रुप की बैठक इस बार रंगों और उमंग से सराबोर रही। होली मिलन समारोह मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में सौहार्द, उत्साह और एकता का सुंदर वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में नेहा शर्मा, कमला सोनी ,, फरजाना शेख, मनीषा कौशिक, स्मिता गुर्जर, सरोज , संगीता सोलंकी एवं रजनी मानकर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर फरजाना शेख का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया, जिससे समारोह की खुशियां और बढ़ गईं।
बैठक के दौरान समूह में दो नए सदस्यों पूर्णिमा दोगने एवं छमा सोनी का स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने समूह की एकता, सहयोग और सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया। रंगों, हंसी और अपनत्व से भरा यह आयोजन यादगार रहा।
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन