करणी सेना का जन क्रांति न्याय आंदोलन... प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
शब्द सारांश हरदा
21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना का जन क्रांति न्याय आंदोलन
हरदा। आज 21 दिसंबर करणी सेना का जन क्रांति न्याय आंदोलन हरदा के नेहरू स्टेडियम में । आंदोलन प्रशासनिक अन्याय के खिलाफ , 12–13 जुलाई को हरदा में करणी सैनिकों पर हुए लाठीचार्ज के लिए न्याय की मांग के साथ साथ अन्य जन समुदाय के हित की बात को शामिल कर 21 सूत्रीय मांगों के लिए यह आंदोलन रखा गया है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में आयोजित “जन क्रांति न्याय आंदोलन” एक मजबूत और लोकतांत्रिक आवाज बनकर आज सामने आने वाला है करणी सेना अपनी 21 सूत्रीय मांगों के माध्यम से संगठन का स्पष्ट कहना है कि यह आंदोलन किसी भी समाज या वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए है। साथ ही संगठन का उद्देश्य शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात शासन प्रशासन तक पहुंचाना है। करणी सेना के सैनिकों का दावा है इस आंदोलन में लाखों की संख्या में करणी सैनिक उपस्थित रहेंगे।
शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च
एक तरफ करणी सेना के सैनिक आंदोलन की तैयारी में लगे तो दूसरी ओर प्रशासन के सैनिक भी जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी दिखे। जिला प्रशासन प्रमुख एवं पुलिस प्रशासन प्रमुख ने दल बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
डॉ. मोहन यादव बोले—रेल दोहरीकरण से विकास को मिलेगी रफ्तार
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत लाइसेंस अवधि खत्म होने से पहले बिक्री बढ़ाने की कवायद
एलएनसीटी युनिवर्सिटी में 'युवा संसद प्रतियोगिता' का आयोजन