आर्मी वूमेन’स वेलफेयर ग्रुप ने किया हल्दी-कुमकुम आयोजन
शब्द सारांश
आर्मी वूमेन’स वेलफेयर ग्रुप, हरदा द्वारा एक सौहार्दपूर्ण एवं सांस्कृतिक हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप की दो सदस्यों श्रीमती नेहा शर्मा एवं श्रीमती राधा कुशवाहा का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में बेसिक (बीसिक) एक्टिविटी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की सहभागिता सराहनीय रही। मनोरंजन हेतु कई प्रकार के रोचक गेम्स खेले गए।
इस आयोजन ने महिलाओं के बीच आपसी एकता, सकारात्मकता और सामाजिक जुड़ाव को और मजबूत किया। कार्यक्रम में कमला सोनी,फरजाना शेख,नेहा शर्मा,स्मिता गुर्जर,राधा कुशवाहा,सरोज, ममता,संगीता सोलंकी,रजनी मानकर मनीषा कौशिक उपस्थित रही।
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत